अब Apple जल्द ही iOS 18.4 अपडेट जारी करेगा, जानिए कौन से मिलेंगे नए फीचर्स

0
96

अब Apple की तरफ से iOS 18.4 अपडेट देने की तैयारी चल रही है। इस अपडेट के साथ आईफोन यूजर्स को कई नए एआई फीचर्स का अपडेट दिया जाएगा।

साथ ही ऐपल का नया अपडेट उन यूजर्स के लिए करारा जवाब होगा, जो ऐपल की आलोचना कर रहे थे कि उसकी तरफ से पावरफुल एआई फीचर्स बिल्कुल ही नहीं दिये गये हैं।

हालांकि अब ऐपल नए अपडेट के साथ अपने एआई फीचर को पावरफुल तरीके से पेश करने जा रहा है। ऐसे में पहले से एआई असिस्टेंट सिरी फीचर पावरफुल हो जाएगा

और ये ही बता दें कि ऐपल आईफोन 16 सीरीज को एआई स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। लेकिन एआई फीचर को नए अपडेट के साथ रोलआउट किया गया। वही चीन जैसे देशों में एआई फीचर का अपडेट नहीं दिया गया।

वही भारत जैसे देशों में देर से एआई फीचर का अपडेट दिया गया। साथ ही लिमिटेड एआई फीचर को पेश ही किया गया। ऐसे में ऐपल पर कुछ खास नया नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि नए iOS 18.4 अपडेट के साथ फुल एआई फीचर का अपडेट दिया जाएगा।

और ऐपल आईफोन में नए फीचर के तौर पर ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस, इन ऐप एक्शन्स, इन्हैंस पर्सनलाइजेशन फीचर्स दिये जा सकते हैं। इसमें से ज्यादातर फीचर ऐपल इंटेलिजेंस पॉवर्ड होंगे।

इन सभी फीचर को नए अपकमिंग सिरी फीचर्स से एक्सेस भी किया जा सकेगा। इस अपडेट के साथ Siri पहले से काफी पावरफुल हो जाएगा। यूजर सिरी में अपनी पसंद को सेट कर पाएंगे।

और इसके साथ ही इन-ऐप एक्शन फीचर को पेश किया जा रहा है। इसकी मदद से बिना किसी टॉस्क के सीधे ऐप को खोला जा सकेगा।

यूजर सीधे फोल्डस से सिरी की मदद से फोटो एडिट भी कर पाएगा। ऐपल के एआई फीचर फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, स्पैनिश, जापानी, कोरियन, चाइनीज, लोकलाइज्ड इंग्लिशन फॉर इंडिया और सिंगापुर में मुख्य रूप से सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here