जानिए समय रैना के शो में आखिर ऐसा क्या हुआ कि रणवीर इलाहाबादिया को मांगनी पड़ गई माफी। यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपनी पॉपुलैरिटी के साथ-साथ लगातार विवादों की वजह से भी सुर्खियां बटोर रहा है।
और फिर इस बार शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने ऐसी टिप्पणी कर कर दी जिसकी बड़े पैमाने पर आलोचना भी हो रही है और उसे बेहद अश्लील और आपत्तिजनक भी बताया जा रहा है।
इसके अलावा शो में यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा भी नज़र भी आए। रणवीर ने इस शो में एक प्रतिभागी से माता पिता के निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। और इस मामले में मुंबई पुलिस ने शिकायत भी दर्ज कर ली है।