वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी धूम धाम से आठ फिल्में, वैलेंटाइन वीक में जहां सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ धूम मचा रही है, वहीं 14 फरवरी को विक्की कौशल की ‘छावा’ भी रिलीज होगी।
लेकिन प्यार के इस मौसम को खुशनुमा बनाने की तैयारी OTT ने भी की है। इस पूरे हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक 8 फिल्में और वेब सीरीज पर पूर्ण रूप रिलीज हो रही हैं। इनमें रोमांस का डोज तो है ही, एक्शन और थ्रिलर का भी तड़का है।
एक ओर जहां यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मजेदार फिल्म ‘धूम धाम’ रिलीज होने वाली है, वहीं ‘कोबरा काई’ के छठे सीजन का पार्ट 3 भी स्ट्रीम किया जाएगा। यही नहीं, के-ड्रामा के दीवानों के लिए ‘मेलो मूवी’ भी रिलीज हो रही है।
कुल मिलाकर इस वीकेंड आपके पास, अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए OTT के पिटारे में बहुत कुछ भरा हुआ है।
और उन्नी मुकुंदन की इस मलयालम फिल्म ‘मार्को’ ने बीते दिनों सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। ‘मार्को’ एक नियो-नोयर एक्शन थ्रिलर है, जिसे दर्शकों ने ‘एनिमल’ और ‘KGF’ से भी अधिक हिंसक बताया है।
कहानी एडाट्टू क्राइम फैमिली के दत्तक पुत्र मार्को जूनियर की है, जो अपने अंधे भाई विक्टर की क्रूर हत्या के बाद इटली से लौटता है। विक्टर ने मारे जाने से पहले अपने हत्यारे रसेल इसाक की पहचान उसके परफ्यूम और गाड़ी से की थी।
विक्टर की मौत का बदला लेने के लिए मार्को एक खूनी खेल रचता है। जैसे-जैसे वह अंडरवर्ल्ड की गहराई में उतरता है, धोखे और साजिश का भी पर्दाफाश होता है। यह फिल्म भी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर देख सकते हैं।
इसके अलावा कधलिक्का नेरामिल्लई’ भी इस हफ्ते रिलीज हो चुकी है। यह एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें चेन्नई की एक आर्किटेक्ट श्रेया की कहानी है। वह आईवीएफ के जरिए सिंगल मदर बनती है।
यह एक ऐसा निर्णय है, जो उसके रूढ़िवादी माता-पिता के साथ उसके रिश्ते को खत्म कर देता है। इस बीच, बेंगलुरु में स्ट्रक्चरल इंजीनियर सिड और उसके दोस्त अपने स्पर्म को फ्रीज करने का विकल्प चुनते हैं।
ये अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी नाम का इस्तेमाल भी करते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब फर्टिलिटी क्लिनिक में गड़बड़ी के कारण सिड के स्पर्म का इस्तेमाल श्रेया की IVF प्रक्रिया के लिए ही किया जाता है। यह फिल्म मंगलवार 11 फरवरी को Netflix पर ही रिलीज हुई है।