अब Vi ने बढ़ाई Jio की टेंशन, सिर्फ 155 रुपये में 17 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

0
65

अब Vi ने बढ़ाई Jio की टेंशन, वोडाफोन-आइडिया की तरफ से एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया जा रहा है। यह प्लान मल्टीपल ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है।

आपको मालूम है कि आज के वक्त में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बहुत ही महंगा हो गया है। ऐसे में वोडाफोन-आइडिया मूवी और टीवी ऐप्स आपको सस्ती कीमत में 17 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेकर आया है। इसमें सिंगल सब्सक्रिप्शन में 17 ओटीटी ऐप्स का सब्क्रिप्शन दिया जाता है।

और जो आपको Disney+ Hotstar, Sony LIV, ZEE5 और Lionsgate Play के साथ रीजनल ओटीटी ऐप्स जैसे ManoramaMAX (Malayalam), NammaFlix (Kannada), Sun NXT (South Indian languages) और Klikk (Bengali) का सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसके अलावा Vi प्लान में कोरियन कंटेंट K-Drama मौजूद होता है।

इसके अलावा Vi ऐप एंड्रॉइड के साथ आईओएस यूजर के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। कस्टमर अपनी सुविधा के हिसाब से 154 रुपये वाला प्रीपेड प्लान और 199 रुपये में पोस्टपेड प्लान पेश भी कर सकते हैं।

इसके बाद यूजर को एक अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद यूजर मोबाइल और टीवी पर अपने पसंदीदा कंटेंट को पूर्ण रूप देख पाएंगे।

Vi ऐप की तरफ से मल्टी डिवाइस स्ट्रीमिंग सुविधा पेश की जाती है। साथ ही एक्स्ट्रा मोबाइल डेटा दिया जा रहा है। यह एक सिंगल प्लेटफॉर्म सभी उम्र के यूजर के पंसदीदा कंटेंट को उपलब्ध कराता है।

इस प्लेटफॉर्म पर रीजन डिमांड को देखते हुए Sun NXT, ManoramaMAX, NammaFlix और Klikk का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here