जानिए आज वेलेंटाइन डे पर आपके शहर में मौसम का मिजाज

0
88

जानिए आज वेलेंटाइन डे पर आपके शहर में मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम को ठंड लगातार बनी हुई है।

हालांकि, दिन में धूप से तापमान लगातार सामान्य से अधिक भी दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ही यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को सुबह में हल्की धुंध होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने का पूर्वानुमान है। दिन में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

और साथ ही उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिन से तेज हवाएं चल रही हैं। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड बढ़ गई हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप खिलने से लोगों के लिए कुछ राहत भी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 16 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान भी व्यक्त किया गया है।

और वही राजस्थान में तापमान अचानक बढ़ गया है। कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने की भी संभावना है।

हालांकि, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 17 फरवरी के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है।

और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। श्रीनगर और कई अन्य शहरों में मौसम खराब है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीनगर में तापमान कम रहा, साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की भी उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने का ही अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here