जानिए डिलीवरी के बाद गर्म पानी पीने के फायदे, प्रेग्नेंसी के दौरान जिस तरह की सावधानी बरती जाती है, डिलीवरी के ठीक बाद भी उतनी ही सावधानी बरतनी पड़ती है।
दरअसल, बच्चे के जन्म के बाद महिला का शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर में दर्द बना रहता है। इसलिए इस दौरान कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है।
इसके साथ ही डिलीवरी के बाद दो महीने तक नई मां को गर्म पानी पीना चाहिए। दावा सही है भी या नहीं। जानने की कोशिश में सजग फैक्ट चेक टीम ने डॉक्टर से सवाल किए हैं।
डिलीवरी के बाद दो महीने तक गर्भवती को गर्म पानी पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा पानी जल्दी से बॉडी को रिकवर नहीं कर पाता। और इसके अलावा ठंडे पानी के सेवन से वजन भी बहुत जल्दी बढ़ता है।
यूजर के अनुसार, गर्म पानी बॉडी से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और फैट स्टोर नहीं करता है। जिससे बॉडी वेट मेंटेन रहता है।
और इस दावे का सच जानने के लिए हमने नई दिल्ली की मदर लैप आईवीएफ की गायनाकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। उन्होंने इस दावे को लेकर अपनी सहमति जताई है।
उनके अनुसार, डिलीवरी के बाद गुनगुना या गर्म पानी कई फायदे पहुंचाता है। यह पाचन में मदद के साथ कब्ज से भी बचाता है।
यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जो डिलीवरी के बाद ठीक होने वाली नई मांओं के लिए जरूरी है।
फिर डिलीवरी के बाद एक महिला के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। इनका उपचार करने और स्तनपान के लिए हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है।
गुनगुना पानी पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव डालता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, सूजन और असुविधा को कम करने में भी मददगार है। यह बेहतर ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है, जिससे डिलीवरी के दौरान आंतरिक घाव बहुत जल्दी भर जाते हैं।
और डॉक्टर के अनुसार, पुरानी परंपरा केवल गर्म पानी पीने की सलाह देती हैं, लेकिन महिलाओं को संयम बरतना जरूरी है।
उन्हें जरूरत से ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। गुनगुना पानी पी सकती हैं। यह आराम देने के साथ समग्र स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है।