महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, जसवंत नगर में कार के उड़े परखचे 3 की जान गई

इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

0
115

महाकुंभ से स्नान कर अपने घर राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की कार घटनाग्रस्त हो गई। इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदोई थाना क्षेत्र के गांव उतरदा निवासी मोहन सिंह अपने परिवार के 5 लोगों के साथ कार से प्रयागराज से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव नगला कंहई के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार लोग फंस गए। पुलिस ने फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार में सवार लीला देवी (65) बच्चू सिंह (68) व कमलेश देवी (60) की मौत हो गई। राजकुमारी (50), कार चालक मोहन सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की गई जान
इटावा के ही बसरेहर इलाके के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महाकुंभ से लौट रही कार में मिनी बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार 1 महिला की मौत हो गई जबकि दोनों वाहनों में सवार 11 लोग घायल हैं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी हरदू के पास सुबह महाकुंभ नहाकर वापस लौट रहे कार सवार बृजेंद्र सिंह निवासी रतनगढ़ राजस्थान की कार में पीछे से मिनी बस ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार राजकबर (58) व बृजेंद्र सिंह घायल हो गए। मिनी बस में सवार 10 लोग भी घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहां राजकबर की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here