आज iPhone SE4 की होगी लॉन्चिंग, जानिए मॉडल में हुए बड़े बदलाव

0
119

Apple के अपकमिंग लॉन्च का पूर्ण रूप से ऐलान कर दिया है। Apple के सीईओ Tim Cook ने खुद अपकमिंग लॉन्च इवेंट की जानकारी भी दी है।

ऐपल का लॉन्च इवेंट कल यानी 19 फरवरी 2025 को ही होगा। हालांकि ऐपल इवेंट में किस प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

दरअसल Apple की ओर से iPhone SE 3 को तीन साल पहले लॉन्च किया गया था। ऐसे में इस बार के iPhone SE 4 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लीक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग मॉडल में कई नए अपग्रेड देखे जा सकते हैं। फोन को नए डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और इंप्रूव्ड कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। कुल मिलाकर इंड्स्ट्री एक्सपर्ट दावा कर रहे हैं कि iPhone SE 4 का पूरी तरह से मेकओवर होगा।

और ऐसा माना जा रहा है किiPhone SE 3 के पुराने कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। फोन थिक बेजेल्स के साथ आएगा। iPhone 14 इंस्पायर्ड लुक में आएगा। फोन को एल्यूमिनियम और ग्लास बिल्ड और फ्लैट एज में आएगा।

Apple के सिरैमिक शील्ड के साथ इन्हैंस ड्यूराबिलिटी मिलेगी। वही फोन Touch ID की जगह Face ID आ सकता है। वही फोन में नॉच की जगह डायनैमिक आइसलैंड फीचर भी दिया जा सकता है।

इसके साथ ही नए iPhone SE में 6.1 इंच ओएलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन OLED डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। iPhone SE 4 में स्टैंडर्ड iPhone 16 वाला A18 चिपसेट होगा।

साथ ही फोन में ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट भी दिया जा सकता है। iPhone SE 2025 में 48MP सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 3279mAh बैटरी के साथ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here