कानपुर। एनकेएफ कानपुर के तत्वाधान में बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में फुल कॉन्टैक्ट कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गगन बाजपेयी उपस्थित रहे, जबकि स्कूल के चेयरमैन रोहित मिश्रा और प्रिंसिपल सपना सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट्स न केवल आत्मरक्षा का एक बेहतरीन माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता को भी विकसित करता है।


