अक्षय कुमार की OMG 2′ से ‘बाहुबली’ तक, जानिए शिव की शक्ति और भक्ति में रंगी हैं ये 5 सुपरहिट फिल्में

0
232

महाशिवारात्रि का पर्व सभी शिव भक्तों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है, वैसे तो हर दिन शिव की भक्ति की जाती है।

लेकिन इस खास दिन पर लोग व्रत रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते हैं। सिनेमा समाज के हर पक्ष को छूता है और बात भगवान की हो तो भारतीय सिनेमा ने ऐसी कई फिल्में बनाई हैं ।

जिनमें शिवजी की महिमा और आस्था को भी दिखाया गया है। और उन्हीं फिल्मों में से 5 ऐसी फिल्में हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें एक सच्चा शिवभक्त होने के नाते आपको जरूर देखनी चाहिए।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ‘OMG 2’ (2023) में भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाकर दर्शकों को प्रभावित कर दिया। और यह फिल्म OMG – ओह माय गॉड! का सीक्वल है, जिसमें भगवान शिव की भक्ति पर आधारित एक मजबूत सोशल मैसेज भी दिया गया है। और फिल्म में शिव के शांत और दिव्य रूप को दिखाने की सराहना की गई।

‘बाहुबली’ में शिव महिमा को भी खूब दिखाया गया है। फिल्म में प्रभास का शिवलिंग को उठाकर झरने तक लाने का सीन एवरग्रीन बन गया। जब प्रभास की रील लाइफ को मां को शिव जी को जल चढ़ाने के लिए तकलीफों का सामना करना पड़ा तो प्रभास ने पूरे शिवलिंग को झरने के नीचे स्थापित कर दिया जिससे हमेशा उन पर जल चढ़ता है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के किरदार का नाम ही शिवा होता है। और यह फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित भी है।

इसमें शिवा एक अनाथ लड़का होता है जिसे पता चलता है कि वह एक आम इंसान नहीं बल्कि एक अस्त्र है जिसमें खास डिवोशनल एनर्जी भी है। फिल्म का म्यूजिक भी शिव जी को समर्पित किया गया है। और इसका एक गाना ‘ओम देवा देवा’ लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया गया।

इसके साथ ही इस फिल्म में ‘केदारनाथ’ में आई प्राकृतिक आपदा के बीच एक लव स्टोरी को पिरोया गया है जो कि बहुत ही खूबसूरत है। और इस बाढ़ में सबकुछ तहस नहस हो जाता है लेकिन केदारनाथ मंदिर का बाल भी बांका नहीं होता। और इस आपदा के बीच कैसे एक प्रेम कहानी पनपती है और कैसे समाज इसे स्वीकार भी नहीं करता।

और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को भोलेनाथ से खास लगाव है उन्होंने शिवजी की भक्ति को दर्शाने वाली कई फिल्में भी बनाई हैं। और जिनमें ‘ओंकारा’ और ‘भोला’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। और वहीं ‘शिवाय’ उनकी ऐसी फिल्म है जिसे दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया और इसके म्यूजिक को भी खूब पसंद भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here