महाशिवरात्रि पर 1.53 करोड़ ने लगाई आस्था की डुबकी, 45 दिन में 66.30 करोड़ ने किया स्नान

0
219
प्रयागराज में आस्था का महाकुंभ।

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि स्नान के साथ महाकुम्भ 2025 का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम स्नान पर्व पर प्रयागराज में 1.53 करोड़ आस्थावानों ने डुबकी लगाई। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ संगम व अन्य स्नान घाटों पर पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान महाकुंभ के 45 दिन का आंकड़ा भी सामने आया। बुधवार तक 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

आखिरी दिन सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। संगम क्षेत्र में जल पुलिस, मोटर बोट और गोताखोरों की तैनाती कर स्नान घाटों पर लगातार सतर्क निगरानी रखी गई।

मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक स्नान और दर्शन-पूजन करने की अपील की गई, ताकि वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौट सकें।

पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण (आईपीएस) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी (आईपीएस) मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।

13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से महाकुम्भ, प्रयागराज में महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिन का आयोजन सफल रहा। श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here