Pune :  एक खड़ी बस में युवती के साथ किया रेप, आरोपी को पकड़ने के लिए 8 टीमें की गई गठित

0
82

पुणे के स्वर्गेट थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक खड़ी बस में 26 वर्षीय युवती के साथ रेप किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्वर्गेट बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही थी। और उसी समय आरोपी युवक वहां पहुंचा।  उसने मीठी-मीठी बातें करके अपना परिचय भी दिया।

और फिर उसने युवती से पूछा कि वह कहां जा रही है। युवती ने बताया कि उसे फलटण जाना है। आरोपी ने जवाब दिया कि सातार बस यहां नहीं रुकती। युवती ने उसे बताया कि बस यहीं रुकती है।

और फिर इसके बाद आरोपी ने युवती से कहा कि बस यहां नहीं रुकती। आओ मैं तुम्हें बताता हूं कि बस कहां से मिलेगी। स्वर्गेट थाना पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में लड़की आरोपी के साथ बस की ओर जाती हुई भी दिखाई दे रही है।

और जब युवती बस के पास पहुंची तो उसने आरोपी युवक से कहा कि बस के अंदर तो अंधेरा है। आरोपी ने उससे कहा कि यह देर रात वाली बस है। सब सो रहे हैं। अगर तुम चाहो तो ऊपर जाकर टॉर्च जलाकर देख भी सकती हो।

और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही युवती बस में चढ़ी तो आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पहले बस से उतर गया।

और फिर दो मिनट बाद युवती उतर गई। वह फलटण जाने वाली बस में सवार हो गई। उसने वहीं से अपनी एक फ्रेंड को फोन कॉल भी किया। फ्रेंड की सलाह पर वह तुरंत स्वर्गेट थाने पर पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी भी दी।

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी शिरुर गांव का रहने वाला है। हमने CCTV फुटेज ले ली है। आरोपी की पहचान भी हो गई है।

और  उसके खिलाफ धारा 392 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। और आरोपी की तलाश भी की जारी है। और कल से आठ टीमें इस केस पर काम कर रही हैं।

हालांकि इस घटना को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।  एक लड़की के साथ बस के अंदर रेप हो जाता है और आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति को पता भी नहीं चलता।

क्या यह ड्राइवर या कंडक्टर की गलती है कि बस लॉक नहीं थी? वहीं पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।  स्वर्गेट थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है, लेकिन पुलिस हर बस की जांच नहीं कर सकती। और यह बस के अंदर की घटना थी। घटना के बाद लड़की बस में सवार होकर चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here