कानपुर मेट्रो परियोजना कार्य से जुड़े सड़क मार्गों को बेहतर किया जा रहा था। चुन्नीगंज स्टेशन, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज स्टेशन के निकट सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य पूरा हो गया। सड़क के साथ-साथ इस स्ट्रेच पर फुटपाथ भी तैयार हो चुके हैं। मॉल रोड के पूरी तरह यातायात सुगम हो गया है ।
रोड अब पहले से अधिक चौड़ी हो गई है और वाहन सवार फर्राटे के साथ गाड़ी चला पा रहे हैं। सड़क बनाने के साथ ही प्री-कास्ट मीडियन रखने का काम पूरा किया गया। पूरे मार्ग पर रोशनी के लिए 22-22 मीटर के अंतराल पर कुल 64 स्ट्रीट लाइट्स लगाए गए हैं। नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा में स्टाइलिश लुक वाले स्ट्रीट लाइट्स लगे हैं जिससे इन इलाकों की सुंदरता में चार चांद लग गया है।


