आज नथिंग फोन 3ए सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स 3ए और 3ए प्रो को किया जा सकता लॉन्च, जानिए कीमत

0
276

आज नथिंग फोन 3ए सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स 3ए और 3ए प्रो को किया जा सकता लॉन्च। आज आप लोगों के लिए नथिंग ब्रैंड की नई Nothing Phone 3a Series लॉन्च होने वाली है।

और इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट और भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा, भारतीय बाजार में इस फोन को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में नथिंग फोन 3ए के 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट कीमत 24 हजार 999 रुपए, 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए और 12 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपए हो सकती है।

साथ ही ऑफिशियल लॉन्च के बाद इस फोन को आप लोग ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। और इस प्राइस रेंज में ये फोन रियलमी पी3 प्रो, वीवो वी40ई, रियलमी 13 प्रो प्लस जैसे फोन को टक्कर दे सकता है।

और नथिंग की नई सीरीज में लॉन्च होने वाले 3ए प्रो मॉडल के 8 जीबी/128 जीबी मॉडल की कीमत 31,999 रुपए, 8 जीबी/256 जीबी मॉडल की कीमत 33,999 रुपए और 12 जीबी/256 जीबी मॉडल की कीमत 35,999 रुपए हो सकती है।

ये भी बता दें कि नथिंग फोन 2a को 23,999 रुपए और 2ए प्लस को 27,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। और इस प्राइस रेंज में इस फोन की टक्कर वीवो वी50 5जी, रियलमी 14 प्रो प्लस, पोको एक्स7 प्रो 5जी जैसे फोन से हो सकती है।

नथिंग फोन 3ए और 3ए प्रो में स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 8 जीबी और 12 जीबी रैम, 5000 एमएएच की दमदार बैटरी, 6.7 इंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और वाई-फाई 6 सपोर्ट मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here