जानिए क्यों कनाडा के 4 नागरिकों को चीन ने दी मौत की सज़ा

0
147

जानिए आखिर क्यों कनाडा के 4 नागरिकों को चीन ने दी मौत की सज़ा,चीन ने इस साल के शुरुआत में मादक पदार्थ से संबंधित आरोपों में चार कनाडाई नागरिकों को मृत्यु दंड दिया है।

और इसके साथ ही कनाडा के अधिकारियों ने इस ख़बर की मुख्य रूप से पुष्टि भी की है। और ये भी बता दें कि कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उन सभी के पास दो देशों की नागरिकता थी और उनके परिवारों के अनुरोध पर उनकी पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी गई है।

और साथ ही विदेश मंत्री ने निंदा करते हुए कहा कि ये मौलिक मानवीय गरिमा के विपरीत है, साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘व्यक्तिगत रूप से दया की अपील भी की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक़, कनाडा स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि कनाडाई नागरिकों के अपराधों के सबूत ‘ठोस और काफ़ी’ थे और उन्होंने कनाडा से ‘गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करना बंद करने’ का पूर्ण रूप से आग्रह भी किया।

इसके अलावा चीनी दूतावास ने यह भी कहा कि बीजिंग ने “संबंधित कनाडाई नागरिकों के अधिकारों और हितों की पूरी गारंटी भी दी है। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here