तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से ही काफी परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह गर्मी और भी अधिक सताएगी। राजधानी में अधिकतम पारे के साथ ही न्यूनतम पारे का बढ़ना शुरू हो गया है।
इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज पारा 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। इसके बाद से गुरुवार को तापमान में कमी आने का अनुमान है।
राजधानी और आसपास के इलाकों में 27 से 29 मार्च के बीच तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 28 और 29 मार्च को हल्के बादल भी छाएं रहेंगे।
और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान भी जताया गया है।
और इससे पहले राजधानी में मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं अन्य क्षेत्रों में गर्मी और शुष्क मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। और उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।