फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने विवादित टिप्पणी पर माफ़ी मांगी, जानिए क्या कहा

0
168

फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी एक विवादित टिप्पणी को लेकर आजकल चर्चा में हैं।

उन्होंने अपनी इस टिप्पणी पर माफ़ी भी मांगी है। और उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला।

और वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी ज़िंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे बहुत ही आहत हैं।

और मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनको मैं इज़्ज़त करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से भी आहत हैं। “

साथ ही उन्होंने कहा, “मैं तह-ए-दिल से माफ़ी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये वही कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख भी दिया। ” उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने सारे सहयोगी, दोस्तों, परिवार से माफ़ी मांगी है।

आगे उन्होंने कहा है कि वो अपने गुस्से पर काम करेंगे और अपनी बात रखने के लिए सही शब्दों का इस्तेमाल करेंगे। और अनुराग कश्यप ने ‘फुले’ फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर टिप्पणी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here