झारखंड के चतरा जिला में एक शादी समारोह में उस वक्त बहुत ही ज्यादा हड़कंप मच गया। जब दूल्हा अपने परिवार के साथ मंडप से फरार हो गया।
साथ ही लोग इंतजार करते रहे लेकिन शादी के मुहूर्त पर ना दूल्हा लौटा और न ही उनका परिवार का कोई सदस्य लौटा।
और इसके बाद लड़की के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। और जिसके बाद दूल्हा और उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पिता ने बड़े अरमानों से अपने जिगर के टुकड़े, अपनी फूल सी नाजुक बेटी के लिए दुल्हे की तलाश की थी। लेकिन एक पिता का बेटी को लाल जोड़े में देखान, उसके नए दांपत्य जीवन की ओर विदा करने का सपना अधूरा ही रह गया।
और जिस दूल्हे को अपने घर का दामाद बनने के लिए एक पिता सपना देखा था। और शादी के दौरान मंडप से वो ही फरार हो गया। दशरथ प्रजापति नाम के एक श्ख्स ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने जीवन भर की सारी कमाई खर्च कर दी।
ताकि दूल्हा और उसके परिवार के मान सम्मान में कोई कमी ना रह जाए। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल 2025 को शादी होनी थी। और शादी का मंडप भी तैयार था।
और परंपरा के मुताबिक, शादी की सारी रस्में शुरू हो गई थी एक तरफ दुल्हनिया अपने दूल्हे के इंतजार में सज संवरकर तैयार बैठी थी। और बैंड बाजा के साथ दूल्हा सुनील कुमार अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ बारात लेकर निकला था।
लड़की पक्ष के लोग रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खडगदा स्थित एक मैरिज हॉल में बारात का इंतजार कर रहे थे।
और इसके साथ ही लड़की पक्ष के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि वर पक्ष को उन लोगों के द्वारा घरेलू बर्तन सहित कुल 9.50 लाख रुपए से अधिक का सामान दिया गया है।
और न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग भी की है। और लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि सभी जगह निमंत्रण कार्ड बट गए थे।
यहां तक पूरे समाज को पता था कि बेटी की शादी तय हो रही है। और ऐसे में अब उनकी बेटी से कोई और कैसे शादी करेगा। और उन्हें न्याय चाहिए।
और वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि लड़के पक्ष के लोगों को यह शंका थी कि दुल्हन के हाथों पर सफेद दाग है।
और लड़के पक्ष के लोगों से लड़की पक्ष के लोगों ने यह बात छिपाई। जिस कारण शादी से पहले ही दूल्हा, दूल्हे के माता-पिता, दूल्हे के बहन-बहनोई समेत अन्य परिवार के लोग वहां से फरार हो गए।