जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों पर फायरिंग, 20 लोगों से अधिक की मौत की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई।

0
268
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला।

न्यूजलिंक। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में 20 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। इतने ही लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हमले में नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने गोली मारी है। आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। घायलों का इलाज जारी है।

”पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ​​अभी भी दावे की पुष्टि करने की प्रक्रिया में हैं।”

घटना बैसरन घाटी में हुई है। इनमें कुछ स्थानीय भी मारे गये हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पीएम मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। इसके बाद देर शाम अमित शाह श्रीनगर पहुंच गये। वह यहां से पहलगाम के लिये रवाना हो रहे हैं।

घायलों के नाम: विनो भट्ट, गुजरात, एस बालचंद्रू, महाराष्ट्र, अभिजवन राव, कर्नाटक, संतरू, तमिलनाडु, साहसी कुमारी, उड़ीसा, डॉ. परमेश्वर, माणिक पाटिल, रिनो पांडे

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

पर्यटक मंजूनाथ और उनकी पत्नी पल्लवी।

कर्नाटका से आए पर्यटक मंजूनाथ की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। उनकी पत्नी पल्लवी और बेटा भी उनके साथ थे। पल्लवी ने TV चैनल से बातचीत में बताया कि हमले के बाद उसने आतंकियों से कहा “मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो। इस पर आतंकियों ने कहा कि तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को ये घटना बता देना। स्थानीय लोगों की बहादुरी से पल्लवी को बचाया गया।

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर
अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here