ISIS Kashmir की तरफ से गौतम गंभीर को जान से मारने की मिली धमकी, जानिए पूरा मामला

0
191

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम के एक मेल आईडी से जान से मारने की धमकी मुख्यता मिली है।

जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने राजेंद्र नगर थाने में इस मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई है। और मिली जानकारी के मुताबिक इस हैरान कर देने वाले खबर के सामने आने के बाद पुलिस की एक टीम जांच में जुट गई है।

साथ ही आपको बता दें यह कोई पहला वाक्या नहीं है जब बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है।

और वह पहले भी सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, इस बार मामला ज्यादा गंभीर इसलिए बताया जा रहा है, क्योंकि उन्हें किसी आतंकवादी संगठन के नाम से धमकी मिली है।

और जिसके बाद उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार दहशत में है। और ये भी बताया जा रहा है कि धमकी भरे यह ईमेल गौतम गंभीर को नहीं बल्कि उनके एक स्टाफ को मिला है।

और पिछले 22 अप्रैल को दोहपर दो बजे से शाम सात बजे के बीच उनके एक स्टाफ को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ की तरफ से दो ईमेल भी प्राप्त हुए। और फिर जिसके बाद से उनके घर में डर का माहौल बना हुआ है।

और अब इससे पहले 22 अप्रैल को ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत भी हो गई थी। यही नहीं इस आतंकवादी हमले में 10 से 12 लोगों के घायल होने की भी खबर भी सामने आ रही है।

और अब ये भी बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में हुआ यह आतंकवादी हमला पिछले कुछ सालों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। और हमले की जिम्मेदारी पड़ोसी देश पाकिस्तान में स्थित पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक सगंठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here