पहलगाम हमले को लेकर टिप्पणी करने पर डॉ. मेडुसा के ख़िलाफ़, लखनऊ में केस दर्ज़ किया गया हैं।
साथ ही सोशल मीडिया पर डॉ. मेडुसा के नाम से वीडियो बनाने वालीं डॉ. माद्री काकोटी के ख़िलाफ़ पहलगाम हमले को लेकर टिप्पणी करने पर लखनऊ में केस दर्ज किया गया है।
और डॉ. काकोटी लखनऊ यूनिवर्सिटी में भाषा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं। और उनके ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूनिवर्सिटी में धरना भी दिया और हसनगंज थाने में एफ़आईआर भी दर्ज कराया है।
और इसके अलावा लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भी उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पांच दिनों के अंदर जवाब देने को भी कहा है।
अपने बचाव में काकोटी ने मीडिया से कहा, “मेरी पोस्ट का ग़लत मतलब निकाला गया है। नोटिस पाकर मैं हैरान हूं। मैं नोटिस का जवाब दूंगी, मेरे वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक बिल्कुल भी नहीं है। “
इतना ही नहीं काकोटी ने पहलगाम हमले के बाद कहा था, “धर्म पूछकर गोली मारना आतंकवाद है, लेकिन धर्म पूछकर लिंच करना, नौकरी से निकाल देना, मकान न देना ,धर्म पूछकर बुलडोज़र चलाना वगैरह-वगैरह भी आतकंवाद है। “
साथ ही लखनऊ में एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी ने कहा, “पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। और इसके बाद प्रोफ़ेसर को नोटिस भी दिया जाएगा। “