देश में हिंदू मुस्लिम के बीच दरार डालने के लिए ही आतंकियों ने किया पहलगाम कांड – आरिफ मोहम्मद खान

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले।

0
646
आरिफ मोहम्मद खान के साथ सांसद रमेश अवस्थी।

बुधवार को कानपुर पहुंचकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले। उन्होंने दिवंगत शुभम को श्रद्धांजलि दी और परिवार से बातचीत की।

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम के बीच दरार डालने के लिए ही आतंकियों ने पहलगाम कांड किया है। आतंकियों की गोली का शिकार हुए परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने का समय आ गया है।

हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार को सांत्वना देने के लिए शुभम के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना से आहत है। शुभम की शहादत बेकार नहीं जाएगी, आतंकियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।

राज्यपाल से जब यहां पत्रकारों ने सवाल किया कि कुछ पीड़ित कह रहे हैं कि धर्म पूछकर मारा गया है। इसपर राज्यपाल ने कहा कि आतंकियों ने धर्म नहीं पूछा, ये ताज्जुब की बात है क्योंकि उनका उद्देश्य ही हिंदू मुसलमान के बीच दरार डालना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here