जानिए गोवा के शिरगांव में भगदड़ की आखिर क्या थी वजह, पढ़ें हर बात

0
193

गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में अभी तक 6 लोगों की मौत की बात मुख्य रूप से सामने आई है।

और जबकि इस घटना में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। और सभी घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। और भगदड़ किस वजह से मची इसे लेकर अभी जांच लगातार जारी है।

और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार माना जा रहा है कि बिजली का झटका लगने की बात की अफवाह के फैलने के कारण ही जात्रा में मौजूद भक्तों के बीच भगदड़ मची है।

ये भी बता दें कि शिरगांव मंदिर में लैराई देवी मां की यात्रा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। और लैराई देवी और उनके भाई-बहनों की यह यात्रा हर साल अप्रैल या मई में आयोजित की जाती है।

और लैराई को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। और गोवा की लोककथाओं में सात बहन देवताओं में से एक लैराई देवी को भी शामिल भी किया गया है।

साथ ही पुलिस बल भी मौके पर था, सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए 300 से अधिक यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात भी किया गया था।

और पुलिस ने भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी का भी इस्तेमाल किया। एक वज्र वैन या दंगा नियंत्रण वाहन भी स्टैंडबाय पर था।

साथ ही इस घटना से कुछ देर पहले का एक वीडियो भी सामने आई है। और इस वीडियो में आधी रात के दृश्यों में मंदिर में आग के चारों ओर भक्तों की भीड़ को एक रीति-रिवाज के तहत इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है, जिसमें आग के चारों ओर बैठकर मन्नतें मांगना शामिल है।

और भक्तों का मानना ​​है कि अगर वे इस रस्म में भाग लेते हैं तो उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं। और कुछ लोग अंगारों पर भी चलते हैं। लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि भगदड़ के समय लोग इस रीति-रिवाज में भाग ले रहे थे या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here