Operation Sindoor: चीन का दोहरा चरित्र, भारत से किया आग्रह…इंडियन आर्मी ने चटाई पाक को धूल

Operation Sindoor: चीनी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर भारत के हमले को अफसोसजनक बताते हुए संयम बरतने की अपील की।

0
237
Mock Drill.

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने मॉक ड्रिल के अभ्यास के बीच पाकिस्तानी आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिये। भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान के 100 किमी अंदर घुसकर हवाई हमले किये और 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिये।

भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान तो दंभ रह गया वहीं पड़ोसी चीन ने भारतीय कार्रवाई पर दोहरा बयान दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर भारत के हमले को अफसोसजनक बताते हुए संयम बरतने की अपील की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वह चीन के भी पड़ोसी हैं। चीनी प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। हम दोनों पक्षों से शांत रहने, संयम बरतने तथा ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं।

अमेरिका का आया बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रतिक्रिया भारतीय एयर स्ट्राइक पर कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर करीबी नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि यह जल्द खत्म होगा। शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी।

अब पढ़िये भारत ने क्या कहा है
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए। वहीं, हमले के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले में टीआरएफ के दहशतगर्दों ने जिस तरह से पर्यटकों की नृशंस हत्या की, उसके खिलाफ भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दों के लिये पाकिस्तान पनाहगाह बना है। जो पूरे विश्व में जगजाहिर है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद आतंकवादियों और आतंकी संरचनओं को ध्वस्त करने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद भारतीय सेना ने कार्रवाई की।

Video Source: ANI

दो महिला जांबाजों ने किया सिंदूर का नेतृत्व
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व किया। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय सेना ने सटीक कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकाने पूरी तरह बर्बाद करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आम नागरिकों को नुकसान न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है।

इन नौ ठिकानों पर हमला किया गया
1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां, बहावलपुर
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल, मुजफ्फराबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here