चिड़ियाघर में शेर पटौदी में एवियन इंफ्लूएन्जा के संक्रमण की आईवीआरआई, बरेली से पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है।
संक्रमण से निपटने और रोकने के लिए जिले में 11 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित भी कर दी गई हैं। टीमें अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगी।
डीएम ने अपील की है कि अगर किसी को मृत पक्षी नजर आए तो उसे छुए नहीं। साथ ही पशुपालन विभाग को जानकारी दें। इसके लिए नोडल अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।
और बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए सदर, बिल्हौर, नर्वल और घाटमपुर तहसील के एसडीएम को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी ब्लाॅक और शहरी क्षेत्र की निगरानी के लिए हर ब्लाॅक में एक-एक नोडल तैनात कर दिए गए हैं। और उनके साथ तीन से चार कर्मियों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।
ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में रोज का अपडेट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को देंगे। और इसके अलावा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण की संभावना को देखते हुए निगरानी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
और चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अगर कहीं पर मृत पक्षी मिलने की सूचना मिलती है तो टीम मौके पर जाकर उसे कब्जे में लेगी। सैंपल को जांच के लिए भी भेजा जाएगा।