ग़ज़ा में लाखों लोग भूखमरी के कगार पर, इसराइली हमलों के बीच ग़ज़ा में हमास के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

0
118

ग़ज़ा में एक ओर जहां इसराइली हमले लगातार जारी हैं वहीं दूसरी तरफ़ कुछ लोगों में हमास को लेकर नाराज़गी भी है।

साथ ही दक्षिणी ग़ज़ा में तीसरे दिन भी फ़लस्तीनी लोगों ने हमास के ख़िलाफ़ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी किया।

और इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को युद्ध ख़त्म करने और ग़ज़ा से इस सैन्य समूह को हटाने की मांग करते हुए भी देखा गया।

और वीडियो में लोग नारे लगाते हुए कह रहे हैं, “बाहर, बाहर, बाहर, सभी हमास, बाहर। ” साथ ही ग़ज़ा में हमास के ख़िलाफ़ बोलना ख़तरनाक भी हो सकता है।

और साथ ही मंगलवार को पत्रकारों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर धमकियां भी आईं, जिसमें उन्हें “किसी भी नकारात्मक समाचार को प्रकाशित करने से मना किया गया है। “

ये भी बता दें कि हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, इसराइल और ग़ज़ा में संघर्ष शुरू होने के बाद से ग़ज़ा में लगभग 53 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here