दिल्ली-एनसीआर में दिनभर गर्मी और उमस के बाद बुधवार देर शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जलभराव हुआ और यातायात भी जाम हो गया।
साथ ही दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ, जबकि येलो लाइन पर मेट्रो यात्री घंटों फंसे रहे।
और इसके अलावा तेज आंधी और गिरते पोलों के कारण दिल्ली, नोएडा और अन्य एनसीआर इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। और कई रिहायशी क्षेत्रों में घंटों तक अंधेरा भी छाया रहा।


