भारत में एक बार फिर कोविड-19 का खतरा मंडरा रहा, कोरोना के बढ़ते मामले के बीच अब इस राज्य में एडवाइजरी जारी

0
203

पूरे देश में एक बार फिर कोविड-19 का संकट फिर से मंडरा रहा है। और इसी के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक एडवाइजरी भी जारी की है।

सरकार ने बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सख्ती से घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

साथ ही संक्रमण न फैले और जिन हालातों का देश ने पहले सामना किया था वो फिर से पैदा न हो जाए इसी के चलते सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि प्रार्थना सभा, सामाजिक समारोह, पार्टियां, समारोह वगैरह जैसे सभी सामूहिक समारोहों को जरूर से जरूर रोकें।

और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर सभी लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें।

इसके साथ ही कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की सलाह दी गई है। और एडवाइजरी में कोविड-19 के टेस्ट की अहमियत बताते हुए कहा गया है कि कोविड-19 मामलों की जल्द पहचान करने और उन्हें अलग करने में जांच एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाए है।

और कोविड प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले व्यक्ति को जांच भी करवानी चाहिए।

जानिए कोरोना के लक्षण
कोरोना के लक्षण व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। बुखार या ठंड लगना, खांसी, थकान, गले में खराश, स्वाद या स्मैल का न होना, सिरदर्द, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, बहती नाक या नाक बंद होना, उल्टी या दस्त शामिल है।

और अगर बताए गए लक्षण आपको अपने शरीर में दिखाई दें तो इसकी पुष्टि करने और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा पर जाएं।

और कोविड-19 अगर देश में बढ़ता है तो हालातों से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है, स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को मास्क, पीपीई किट और ट्रिपल-लेयर मास्क की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।

और हाल ही में, भारत सहित कई एशियाई देशों ने कोविड-19 मामलों में की सूचना भी दी है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि देश में हालात अभी नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here