भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से फ़ोन पर बात की।
और आगे उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच भारत-कनाडा संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा भी हुई।
और साथ ही एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ हुई टेलीकॉन्फ्रेंस की सराहना भी करता हूँ।
और भारत-कनाडा संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा भी हुई। और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ भी देता हूं।
और अनीता आनंद ने एस. जयशंकर के साथ हुई चर्चा को ‘उत्पादक’ बताया है। अनीता आनंद ने एक्स पर ये भी लिखा, कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने, हमारे आर्थिक सहयोग को गहरा करने और साझा प्राथमिकताओं को आगे की और बढ़ाने पर आज की चर्चा के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद।
साथ ही भारतीय मूल की अनीता आनंद ने इसी महीने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट में विदेश मंत्री का कार्यभार भी संभाला है।
और मार्क कार्नी के नेतृत्व में कनाडा की लिबरल पार्टी ने पिछले महीने हुए संसदीय चुनावों में जीत भी हासिल की है।