भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तीन राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। और इन राज्यों में 26 मई को भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
साथ ही मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए गंभीर हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। और वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी तेज़ हवा के साथ बारिश की बात कही गई है।
इसके अलावा आईएमडी की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं।