सिद्धू मूसेवाला के पिता अब लड़ेंगे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव, जानिए उन्होंने क्या कहा

0
190

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अब राजनीति में प्रवेश का बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने घोषणा की कि वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। और यह ऐलान बलकौर सिंह ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया।

उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाना और न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है।

साथ ही बलकौर सिंह ने कहा, “हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की आवाज पूरी तरह से बुलंद कर सकते हैं।”

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “सीएम की हर बात फर्जी निकलती है। चुनाव नजदीक आते ही वे जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं।”

गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के सीएम के दावे पर उन्होंने कहा, “मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी, क्योंकि उनकी हर बात फर्जी साबित होती है। वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं।”

इसके अलावा बलकौर सिंह ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस राजनीतिक दल से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

और यह ऐलान सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले किया गया है, जिसे उनके प्रशंसकों के लिए नई उम्मीद के रूप में देखा भी जा रहा है।

ये भी बता दें कि मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली थी।

और सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार का सामना भी करना पड़ा था। अब उनके पिता का राजनीति में कदम रखना इस सीट को फिर से सुर्खियों में ला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here