Kanpur: अब मेट्रो स्टेशनों पर महिला यात्रियों को मिलेगी पिंक फीडर सेवा, चलेंगे ई-रिक्शा व ई-ऑटो

0
199

कानपुर में महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर यूपीएमआरसी जल्द ही मेट्रो स्टेशनों से पिंक फीडर सेवाओं का शुभारंभ करेगा।

मेट्रो स्टेशनों से महिला यात्रियों को आने-जाने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो मिलेंगे। और मेट्रो का ये भी दावा है कि यह सेवाएं महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती होंगी।

हालांकि शुरुआत में सह सेवाएं अजीगो राइड शेयरिंग एप के सहयोग से चलाई जाएंगी। और आगे और भी कंपनियां जुड़ सकती हैं।

साथ ही महिला यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। और वह निश्चिंत होकर मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं से किसी भी मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए ई-रिक्शा या ई-ऑटो बुक कर सकेंगी।

और इससे महिला चालकों को रोजगार भी मिलेगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो की यात्री सेवाओं के विस्तार के साथ जल्द ही पिंक फीडर सेवा शुरू होगी।

इस पहल से शहर की महिलाएं सशक्त होंगी। यूपीएमआरसी लखनऊ और आगरा मेट्रो के लिए भी यह सेवाएं शुरू करेगा।

और यात्रियों की जानकारी के लिए पंफलेट, पॉकेट फोल्डर आदि बनवाए गए हैं। पांचों भूमिगत स्टेशनों में दीवारों पर हाथों से सुंदर पेंटिंग बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here