UP News : आज प्रदेश के 51 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, हाई अलर्ट हुआ जारी

0
175

प्रदेश में प्री मानसूनी बारिश का दौर जारी है। तराई और पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद अब शनिवार को बारिश का विस्तार पूर्वी यूपी में भी दिखेगा।

और मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 51 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी भी जारी की है।

तराई के 38 जिलों में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।

और फिर शुक्रवार को दिल्ली से सटे जिलों, बुंदेलखंड और तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर आदि जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।

वहीं महाराजगंज में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here