सिक्किम इन दिनों बारिश के कहर बरस रहा हैं। भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर लैंडस्लाइड की खबर भी आ रही है।
और वहीं, कई इलाकों में तो पानी के तेज बहाव में हाइवे का एक बड़ा हिस्सा ही बह गया है। और इस वजह के कई इलाकों का संपर्क भी दूसरे इलाकों से टूट गया है।
लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर दिख रही हैं। और सिक्किम में हो रही भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में कुछ मजदूर उफनती तीस्ता नदी के पास से अपनी प्रोजेक्ट साइट का सामान हटाते हुए भी दिख रहे हैं।
और नदी का जल स्तर बढ़ने पर निर्माण श्रमिक पिछले बांध के पास कार्य स्थल को साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मंगन को चुंगथांग से जोड़ने वाले फिदांग बेली ब्रिज के एक बेस को तीस्ता नदी के बहाव के कारण आंशिक रूप से नुकसान भी पहुंचा है।
इसके अलावा सिक्किम की तरह ही असम में भी हालात खराब हैं। बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा भी हो गई है। और राज्य में 78 हजार से अधिक लोग प्रभावित भी हुए हैं।