Bihar News : रूंह को कंपा देने वाली वारदात, अंधा किया और सिगरेट से जलाया, 5 दरिंदो ने किया गैंगरेप और फिर घोंट दिया गला

0
169

रूंह को कंपा देने वाली वारदात, यहां हैवानों ने पहले युवती के शरीर को सिगरेट से दागा, फिर उसकी आंखों में कच्चे आम का रस डाला और 5 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

फिर इसके बाद उन्होंने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या भी कर दी। रूह कांपाने वाली यह घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के चटगौरा में हुई है। जहां आंधी आने पर युवती आम चुनने के लिए आम के बाग में गई थी।

और जहां बागान की रखवाली कर रहे युवक ने युवती को पकड़ कर अपने मालिक को जानकारी दे दी। और फिर जिसके बाद बागान मालिक का भतीजा अपने 4 दोस्तों के साथ आम बागान पहुंचा और लड़की से मारपीट भी की।

और फिर इसके बाद उसे डराने के लिए कच्चे आम से निकल रहे दूध को लड़की के आंखों मे डाला। और इसके बाद सभी ने मिलकर पहले सिगरेट से युवती के शरीर को जलाया और फिर अंधेरा हो जाने के बाद सभी ने बारी-बारी युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

और यही नहीं उन्होंने पकड़े जाने के डर से युवती का गला दबाकर उसकी हत्या भी कर दी। और इसके बाद उन्होंने युवती को आम बागान से दूर पीपल के पेड़ में उसके दुपट्टा को गले में बांधकर पेड़ से लटका दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

फिर जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। लड़की की सहेलियों ने बताया कि वह बाजार गई थीं। वापस आते हुए वह आम चुनने चली गई थी और हम सब गांव चले गए थे।

जानकारी मिलने के बाद परिजन आम बागान की तरफ गए तो उनकी बेटी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई। घटना पर FSL की टीम ने भी जांच भी की।

पुलिस को शुरुआती जांच में ही हत्या का ही मामला लगा। और फिर वहीं घटनास्थल पर कई लोगों के पांव के निशान भी थे, जो आम बागान की तरफ ही जा रहे थे।

फिर इसके बाद आम बागान की रखवाली कर रहे युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने डर से पूरी कहानी बता दी, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर गांव के ही हर्षवर्धन कुमार यादव, अजीत कुमार रॉय, रवि यादव, सत्यम और रणवीर कुमार को गिरफ्तार भी किया गया।

और फिर पुलिस ने सभी का डीएनए सैंपल भी लिया है, जो युवती के साथ हुई घटना से मैच भी किया जाएगा। युवती अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। घटना को लेकर एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here