Dwarka Fire: दिल्ली के द्वारका इलाके के अपार्टमेंट की छठी फ्लोर पर लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

0
209

दिल्‍ली के द्वारका से इस समय सबसे बड़ी खबर सामने आई है। द्वारका के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है जिसके अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।

और दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार द्वारका इलाके के सेक्टर 13 की सबद अपार्टमेंट की छठी और सांतवीं फ्लोर पर यह आग लगी है और इसमें ही 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका भी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक कॉलर ने दिल्ली फायर सर्विस को फोन कर एमआरवी स्कूल के पास आवासीय अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना दी गई।

और मौके पर दमकल विभाग ने दमकल की 8 गाड़ियों को भी रेसक्यू के काम पर लगा दिया गया है। साथ ही दमकल विभाग ने जलती अमार्टमेंट के पास स्काई लिफ्ट को भी लगाया है ताकि अगर लोग फंसे हो तो उन्हें निकाल भी लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here