Israel Iran War: ईरान- इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर, भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया

0
198

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत ने अब ईरान से अपने छात्रों को निकालना शुरू कर दिया है।

और भारत की पहल से ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया में लाया भी गया है।

और उनके 12 या 1 बजे तक आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचने की पूर्ण उम्मीद है। फिर इसके बाद आर्मेनिया से उन्हें भारत लाया जाएगा।

और उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट कल यानी बुधवार, 18 जून के लिए ही निर्धारित की गई है।

साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में जारी G7 शिखर सम्मेलन के खत्म होने से एक दिन पहले ही वाशिंगटन वापस भी चले गए।

इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान की जनता को तेहरान खाली करने की चेतावनी भी दी। और इससे यह संदेश गया कि निकट भविष्य में ईरान और खासकर तेहरान में शांति की गुंजाइश बहुत ही कम है।

और भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24×7 नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

और अब गौरतलब है कि इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर हमला कर उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया।

और इस मिलिट्री ऑपरेशन को उसने ‘राइजिंग लायन’ का नाम भी दिया। फिर इसके बाद में ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले भी शुरू कर दिए और दोनों देश के बीच एक्टिव वॉर भी शुरू हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here