जानिए इस साल कब है रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

0
224

रक्षाबंधन भाई बहन का पावन त्यौहार माना जाता हैं। और इस दिन की अत्यधिक धार्मिक मान्यता है और पौराणिक कथाओं के अनुसार स्वंय देवी-देवता भी रक्षाबंधन मनाते हैं।

और ऐसे में जानिए भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन को इस साल किस दिन मनाया जाएगा, रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया होगा या नहीं और किस शुभ मुहूर्त में बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती है।

साथ ही श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। और इस साल पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त भी हो जाएगी।

और फिर रक्षाबंधन उदया तिथि को ध्यान में रखकर मनाया जाता है और इसीलिए इस साल रक्षाबंधन की सही तारीख 9 अगस्त, शनिवार है। और इसी दिन बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी।

इतना ही नहीं रक्षा बंधन के दिन बहुत सी बहनें व्रत भी रखती हैं। और जब तक वे कुछ खा नहीं लेतीं तब तक भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधती हैं।

और राखी शुभ मुहूर्त देखकर ही बांधी जाती है। और इस साल 9 अगस्त की सुबह 5:35 से दोपहर 1:24 तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here