रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीएव पर रात में ड्रोन से किया बड़ा हमला, जानिए कितनों की हुई मौत और कितने हुए घायल

0
72

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीएव पर एक बार फिर रात में ड्रोन से बड़ा हमला किया है। और यह मुख्य जानकारी यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने ही दी है।

साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 13 घायल भी हुए।

हालाँकि रूस ने अब तक यूक्रेन के इस दावे पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। और फिर कीएव में अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन का मलबा मध्य शेवचेनक्वीस्की इलाक़े में एक आवासीय भवन की छत पर गिरा।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर जारी फ़ुटेज में रात को आसमान में धमाके दिखाई दे रहे हैं। और फ़ुटेज में एयर डिफ़ेंस सिस्टम हमले को नाकाम करते हुए दिख रहा है।

साथ ही यूक्रेन की सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमले के ख़तरे की चेतावनी भी जारी की है।

और फिर यूक्रेन ने मंगलवार रात को रूस के बड़े हवाई हमले की सूचना भी दी थी। और फिर इसमें 728 ड्रोन और 13 बैलिस्टिक मिसाइलों ने देश भर के शहरों पर हमला भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here