Balrampur: छांगुर बाबा की करीबी नीतू पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, आरसी जारी

धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की करीबी नीतू नवीन रोहरा पत्नी नवीन रोहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
147

बलरामपुर। तहसील उतरौला प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम मधुपुर निवासी धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की करीबी नीतू नवीन रोहरा पत्नी नवीन रोहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण में दोष सिद्ध होने के बाद ₹8,55,398 की वसूली के लिए आरसी जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू नवीन रोहरा पर पहले ही न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध करते हुए जुर्माना लगाया गया था। आरोपी द्वारा निर्धारित समयावधि में जुर्माना न चुकाने के कारण तहसीलदार द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 (1) के अंतर्गत वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। इस आदेश के तहत 8,55,398 रुपये की वसूली अभी भी शेष है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी द्वारा 29 जुलाई 2025 तक राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उसकी अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह प्रमाण पत्र दिनांक 14 जुलाई 2025 को जारी किया गया।

तहसीलदार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के आधार पर की जा रही है, जिसमें वसूली की प्रकिया को राजस्व नियमों के तहत पूर्ण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here