BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindi मानसून सत्र के दूसरे दिन ही लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही हुई स्थगित By Ashma Begum - July 22, 2025 0 316 FacebookTwitterPinterestWhatsApp मानसून सत्र के दूसरे ही दिन लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही संयुक्त रूप से स्थगित कर दी गई। और फिर दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने नारेबाज़ी भी की, फिर जिसके बाद दोनों सदनों को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दिया गया। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ये भी कहा, आज प्रश्नकाल में देश के किसानों से जुड़े मुद्दों, विशेषकर आपदा संकट पर चर्चा ही होनी है। लेकिन अगर आप चर्चा की बजाए हंगामा करेंगे, तख़्तियां भी लेकर आएंगे, यह सदन की परंपराओं के बिल्कुल अनुरूप नहीं है। और साथ ही ये सदन चर्चा-संवाद के लिए है, नारेबाज़ी के लिए बिल्कुल भी नहीं है। साथ ही सदन की कार्यवाही आज 12 बजे तक स्थगित भी की जाती है।