90 हजार रुपये में खरीदी दुल्हन चकमा देकर फरार, बेचने वाले दो पकड़े गए

रात करीब एक बजे नई नवेली दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई.

0
89

हमीरपुर। जिले के राठ क्षेत्र से हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। यहां होने वाली दुल्हन शादी होने से पहले रात के अंधेरे में रफूचक्कर हो गई। युवक ने गांव के दो लोगों से 90 हजार रुपये में दुल्हन खरीदी थी। दुल्हन के भागने का मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना है। युवक के पिता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दुल्हन बेचने वाले दो आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया है।

आज यूपी के 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की दी चेतावनी

कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी रामचरन सैनी ने बताया कि उसके बेटे राहुल की शादी नहीं हुई थी। रविवार को गांव के देवकरन और विशन बाहर से एक लड़की लेकर आए थे। देवकरन से 90 हजार रुपये में राहुल के लिए लड़की खरीद ली थी, जिसकी लिखा-पढ़ी तहसील में परिवार वालों के सामने हुई थी। सोमवार को लड़की राहुल के घर आ गई थी और रहने लगी थी। नई नवेली दुल्हन के आने से घर में खुशियां छा गईं थी। परिजन शादी की तैयारियां भी करने लगे थे।

बुधवार की रात करीब एक बजे नई नवेली दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई, जो गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में जाते हुए कैद हो गई। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने दुल्हन को घर से गायब देखा तो सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में लग गई। पुलिस ने लड़की को बेचने वाले आरोपी देवकरन को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here