कुत्ते का बना दिया आवासीय प्रमाण पत्र, नाम लिखा…डॉग बाबू, माता-पिता का नाम भी किया दर्ज

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना कुत्ते का बना दिया आवासीय प्रमाण पत्र बना दिया गया।

0
657
कुत्ते का बना दिया आवासीय प्रमाण पत्र

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से अजब-गजब खबर आई है। यहां एक कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र बना दिया गया। यह प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद जिले के अधिकारियों को इस पत्र की जानकारी मिली है। बिहार तक की खबर की माने तो यह आवासीय मसौढ़ी अंचल कार्यालय से जारी किया है।

बता दें कि पिछले महीने से शुरू हुई एसआईआर (Special Intensive Revision) में मांगे गए दस्तावेजों के कारण लोगों ने अपने आवासीय प्रमाण पत्र बनवाए। सरकार ने ज्यादा संख्या में लोगों द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने का अभियान चलाया। लेकिन इस जल्दबाजी में एक कुत्ते का भी प्रमाण पत्र बना दिया गया।

यह भी पढ़ें: समाज कल्याण मंत्री का निजी सचिव छेड़छाड़ में गिरफ्तार, असीम अरुण ने खुद पुलिस को सौंपा

पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड से एक आवासीय प्रमाण पत्र एक कुत्ते का बनाया गया है। आरटीपीएस काउंटर से जारी इस आवासीय प्रमाण पत्र में कुत्ते का फोटो, उसका नाम, उसके माता-पिता का नाम सब कुछ लिखा हुआ है और साथ ही दस्तावेज पर आवासीय प्रमाण पत्र की संख्या भी अंकित है।

राजस्व पदाधिकारी के डिजीटल साइन
24 जुलाई को जारी प्रमाण पत्र में कुत्ते का नाम- डॉग बाबू, पिता का नाम- कुत्ता बाबू, माता- कुटिया देवी और पता- काउलीचक वार्ड 15 मसौढ़ी लिखा हुआ है। साथ ही इस दस्तावेज की संख्या बीआरसीसीओ 2025/15933581 है और इसपर राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान का डिजिटल साइन भी है। हालांकि, आरटीपीएस पोर्टल पर अपलोडेड इस प्रमाण पत्र को अब रद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here