सोना और चांदी में 3 हजार से ज्यादा की गिरावट, जानिए नई कीमत

0
80
gold and silver price

gold and silver price: मंगलवार को सोने और चांदी के दामों भारी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 3,034 रुपये घटकर 1,18,043 रुपये पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 3,135 रुपये गिरकर 1,41,896 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एक दिन पहले इसकी कीमत 1,45,031 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

बता दें कि इन कीमतों में 3 फीसदी जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं है। सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 11,541 रुपये घटी है। इससे पहले 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,29,584 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो से गिरकर 1,41,896 रुपए पर आ गई है। ये 27,334 रुपए सस्ती हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here