इन देशों में दिख गया चांद, आज से रमज़ान का पाक महीना शुरू

0
21

मंगलवार शाम को रमज़ान का चांद देखा गया और फिर इसके साथ ही बुधवार वर्ष 1447 हिजरी के रमज़ान महीने का पहला दिन भी बन गया।

इसके साथ ही सऊदी शाही परिवार ने मंगलवार शाम को दिए एक बयान में इसकी पुष्टि भी की है।

साथ ही सऊदी प्रेस एजेंसी ने शाही दरबार के हवाले से कहा, कई विश्वसनीय गवाहों ने आज रात रमज़ान के पवित्र महीने का अर्धचंद्र देखा है, और इसलिए कल, बुधवार, रमज़ान का पहला दिन है।

और फिर इस बात की पुष्टि यरूशलम के मुफ्ती ने भी की, जिन्होंने घोषणा की कि फ़लस्तीनी क्षेत्रों में बुधवार से रमज़ान शुरू होगा।

और फिर जिन देशों में आज से रमज़ान शुरू हो रहा है उनमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, क़तर, बहरीन, कुवैत और यमन शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य देशों ने घोषणा की कि मंगलवार शाम को चांद नहीं दिखाई दिया और गुरुवार को रमज़ान के महीने का पहला दिन घोषित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here