Kanpur: केस्को में चल रहा मरम्मत और पेड़ों की छंटाई, डेढ़ दर्जन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, जानिए टाइमिंग्स

0
27

कानपुर में पेड़ों की छंटाई और मरम्मत कार्य के लिए अब केस्को शुक्रवार को भी एक दर्जन सबस्टेशनों से शटडाउन लेगा। फिर इस वजह से करीब डेढ़ दर्जन इलाकों में बिजली भी नहीं रहेगी।

साथ ही केशव वाटिका क्षेत्र में एसआईबी डिपोजिट कार्य के लिए सुबह 11:00 से दोपहर एक बजे तक, चैन फैक्टरी क्षेत्र में टीपीएमओ लगाने के कार्य के लिए सुबह 11:00 से दोपहर चार बजे तक, न्यू बारह सिरोही क्षेत्र में गार्डिंग और यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के लिए सुबह 11:00 से दोपहर चार बजे तक बिजली बिल्कुल भी नहीं रहेगी।

फिर इसके अलावा भी कई अन्य इलाकों में अलग-अलग समय पर शटडाउन भी लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here