Kanpur News : सामूहिक दुष्कर्म, कार्रवाई न होने पर परिजनों का बड़ा आक्रोश, किया हाईवे जाम

0
49

कानपुर में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में कार्रवाई न होने पर स्वजन में आक्रोश देखने को मिला।

आश्वासन के 10 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर स्वजनों ने प्रदर्शन किया। और फिर आरोपितों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़े और धरने पर बैठ गए।

उन्होंने गांव वालों के साथ हाईवे जाम कर दिया। साथ ही बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 16 मार्च की शाम घर से बकरी चराने निकली 11 वर्षीय बालिका संग पास में रहने वाले तीन सगे भाइयों ने दुष्कर्म करने के बाद पिता की मदद से शव खेत में दफना दिया था।

और फिर घटना के बाद स्वजन आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। जिसपर एसडीम अनुभव कुमार ने 24 घंटे के अंदर बुलडोजर कार्यवाई का भरोसा दिलाकर स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए तैयार भी किया था।

और फिर घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी बुलडोजर कार्रवाई न होने की वजह से सुहेलदेव आर्मी चीफ योगेश कुमार ने बुधवार को करीब 100 कार्यकर्ताओं समेत पीड़ित परिवार संग हाईवे जाम करने का मुख्य प्रयास किया।

और फिर पुलिस के रोकने पर सभी गांव के संपर्क मार्ग पर बैठकर न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

और बवाल की आशंका पर एसीपी घाटमपुर कृष्ण पाल सिंह दस थानों की फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।

फिर इस दौरान कई बार भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल देख सभी फिर से संपर्क मार्ग पर बैठकर आरोपितों के घर में बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे।

और फिर एसडीम ने बताया की कागजी कार्रवाई होने के बाद तुरंत दस दिन के अंदर आरोपितों की अवैध भवनों में बुलडोजर चलेगा। और फिर साथ परिवार को सभी आर्थिक लाभ दिलाये जाएंगे।

साथ पुलिस सख्त सजा के लिए कार्रवाई भी कर रही है। घाटमपुर एसीपी ने ये भी बताया कि किसी भी हालत में प्रदर्शनकारियों को जाम नहीं लगाने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here