Balochistan में फ्राईडे को बड़ा हादसा हो गया. यहां शेरानी जिले के धनसार इलाके से खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई इस हादसे में 40 लोगों की मौत की सूचना है. इसके साथ ही 8 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद बचाव कार्य जारी हैं.
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद के एक बयान में कहा गया, शुरुआती जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक, इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हुई है करीब 8 अन्य घायल भी हुए हैं.
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना के बाद तुरंत ही एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं. दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. इस घटना की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं.
शेरानी के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने डॉन को घटना की जगह और दूसरी जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से निकली थी लेकिन रास्ते में खराब हुई एक दूसरी बस के कुछ और यात्री भी इसमें सवार हो गए.

