श्रीलंका: जेल में ही दो गुटों की हुई झड़प, जिसमे तीन अफ़सरों समेत 25 की मौत और कई हुए घायल

0
44

श्रीलंका के नेगोम्बो जेल में आज सुबह भारी हिंसा के चलते 25 लोग मारे गए जबकि 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। फिर इसके साथ ही मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

साथ ही जेल के अंदर गोलियों की आवाज़ भी सुनी गई है और स्पेशल टास्क फ़ोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के अधिकारी जेल में प्रवेश करते दिखाई भी दिए हैं।

अब ग़ौरतलब है कि रविवार को भी इसी जेल में झड़प हुई थी जिसमें दो लोग मारे गए और 39 लोग घायल भी हुए थे।

हालांकि रविवार को नेगोम्बो जेल के अंदर ही तनावपूर्ण स्थिति को अधिकारियों ने संभाल लिए जाने का दावा भी किया गया था।

लेकिन सोमवार को जेल के अंदर ही फिर से अशांति फैल गई और गोलियों की आवाज़ें भी सुनाई दे रही थीं।

और उन्होंने यह भी कहा कि कई क़ैदियों और जेल अधिकारियों को जेल से बाहर ले जाते हुए भी देखा गया।

और फिर जेल आयुक्त और जेल मीडिया प्रवक्ता एसी गजनायके ने मीडिया को ये भी बताया कि अशांति का कारण वहां क़ैदियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प थी।

और रविवार को झड़प हुई थी जिसे अधिकारियों ने सुलझा लिया था लेकिन सोमवार की सुबह फिर अशांति भी फैल गई।

फिर उन्होंने कहा कि अशांति को शांत करने के लिए पहुंचे जेल अधिकारियों पर क़ैदियों ने हमला भी कर दिया।

और फिर उन्होंने बताया कि उस समय जेल अधिकारी मुख्य द्वार की ओर दौड़े और क़ैदियों ने उनका पीछा भी किया और फिर उन पर हमला भी कर दिया।

साथ ही क़ैदियों ने बाद में जेल के मुख्य द्वार को तोड़ने का प्रयास भी किया और उस समय जेल अधिकारियों ने क़ैदियों को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का भी प्रयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here