जियो-भारत पेट्रोलियम और नायरा के पंपों पर अब नहीं मिलेगा ज्यादा डीजल, सीमा की गई तय

जियो-बीपी आउटलेट ने डीजल खरीदने की सीमा हर ग्राहक के लिए एक दिन में 50 लीटर तय की है जबकि नायरा एनर्जी ने यह सीमा 70 से 200 लीटर तय की है।

0
17

नई दिल्ली। जियो भारत पेट्रोलियम और नायरा के पेट्रोल पंपों पर अब ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा। औद्योगिक और दूसरे थोक ग्राहक, सस्ते खुदरा मूल्य का लाभ उठाने के लिए आम लोगों की सुविधा के लिए खोले गए पंप से डीजल भरवा रहे हैं, जिसके चलते आपूर्ति और खुदरा नेटवर्क पर दबाव पड़ रहा है। जिसको देखते हुए ही निजी क्षेत्र की कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

जानकारों के अनुसार जियो-बीपी आउटलेट ने डीजल खरीदने की सीमा हर ग्राहक के लिए एक दिन में 50 लीटर तय की है जबकि नायरा एनर्जी ने यह सीमा 70 से 200 लीटर तय की है। माना जा रहा है कि जल्द ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी ईंधन की मात्रा पर सीमा तय कर सकती हैं।

मई से खुदरा आउटलेट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैसी हैं जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रूड आयल की कीमतें बढ़कर लगभग 108 डालर प्रति बैरल हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here